Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Exit Poll 2024: दिल्ली में BJP तीसरी बार भी कर सकती...

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में BJP तीसरी बार भी कर सकती है क्लीन स्वीप, चौंका रहे एग्जिट पोल के आंकड़े

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi Exit Poll 2024: सात चरणों में हो रहा लोकतंत्र का महापर्व यानी Lok Sabha Chunav 2024 आज शाम समाप्त हो गया। ऐसे में सभी पार्टियों को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। हालाँकि, उससे पहले Delhi Exit Poll Results 2024 के पहले आकंड़े सामने आ गए हैं। इंडिया न्यूज और D-Dynamics के सर्वे में भाजपा को लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। इन आंकड़ों के सामने आने से एक बार फिर ये माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में क्लीन स्वीप कर सकती है।

एग्जिट पोल में दिल्ली में मिल रही किसको कितने सीटें

Delhi-07
BJP-07
AAP-00

पिछले लोकसभा चुनावों में BJP ने किया था सभी सीटों पर क्लीन स्वीप

बता दें, इससे पहले दिल्ली में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सभी सात सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार गठबंधन (कांग्रेस-आप) ने दिल्ली में चुनाव लड़ा है। आप ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इंडी गठबंधन इस बार दिल्ली की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं, बीजेपी इस बार भी क्लीन स्वीप का दावा कर रही है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में AAP को कितने वोट मिले?

पिछले दो लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ी है। हालांकि, 2014 के मुकाबले 2019 के चुनाव में आप का वोट प्रतिशत कम हुआ है। 2014 में आप ने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था, उसे दिल्ली में 32 फीसदी वोट मिले थे। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में आप को 18.1 फीसदी वोट मिले।

Also Read- Delhi Water Shortage: LG ने AAP पर लगाया आरोप, कहा हर अमीर को 550 लीटर और गरीब को सिर्फ 15 लीटर मिल रहा पानी

Also Read- T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज कौन होगा? सुरेश रैना ने इस युवा पर लगाया दांव

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular