Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsDelhi: नजफगढ़ के सैलून में हुई फायरिंग, गोली लगने से 2 युवकों...

Delhi: नजफगढ़ के सैलून में हुई फायरिंग, गोली लगने से 2 युवकों की गई जान

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली के नजफगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नजफगढ़ के सैलून में हुई फायरिंग (Delhi)

पुलिस के मुताबिक, नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई है। इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस को भी सूचना मिली। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से 2 की मौत

सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों को गोली लगी है, जिनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular