Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Noida Rain: लू के थपेड़ों के बीच दिल्ली-NCR में हुई तेज...

Delhi Noida Rain: लू के थपेड़ों के बीच दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi Noida Rain: दिल्ली-NCR में अचानक हुई तेज बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि, मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। बता दें, मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन समय से पहले हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत जरूर पहुंचाई है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के दो घंटे बाद हल्की बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पारा आसमान छू रहा है।

पहले कभी नहीं पड़ी ऐसी गर्मी, दिल्ली में 52.3 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहने का अनुमान जताया था, लेकिन आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो भारत के किसी भी हिस्से में सबसे अधिक है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular