Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Rain: दिल्ली- NCR में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जगह जगह...

Delhi Rain: दिल्ली- NCR में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जगह जगह जमा हुआ पानी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है। देर रात से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं भी चल रही थीं। देर रात से ही हल्की बारिश हो रही थी। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई।

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक

दिल्ली-NCR में जल्द मानसून दस्तक देगा। शुक्रवार सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जून को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े: JNU Protest: NEET-UG विवाद पर JNU छात्र संघ का जंतर-मंतर पर आंदोलन

जानें UP में मौसम का हाल 

यूपी की बात करें तो गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने शुक्रवार यानी आज सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। 29 जून तक यूपी में मानसून के पहुंचने की भी उम्मीद है।

जगह जगह जमा हुआ पानी

भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। हर तरफ पानी ही नजर आ रहा है। दिल्ली में आज काफी तेज बारिश हुई है जो इस मानसून सीजन की पहली बारिश है। रातभर हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। दिल्ली के शांति पथ इलाके की सड़कों पर पानी जमा हो गया।

ये भी पढ़े: Delhi PUC Price Hike: दिल्ली में गाड़ी चलाना अब होगा महंगा, PUC के दाम…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular