Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi: अशोक विहार में हुई 2 करोड़ की डकैती, जानें पूरा मामला

Delhi: अशोक विहार में हुई 2 करोड़ की डकैती, जानें पूरा मामला

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के अशोक विहार में हुई 2 करोड़ की डकैती के मामले में फरार चल रहे मिराज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने उसके पास से एक पिस्टल और एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मिराज द्वारका इलाके के धुलसिरसा इलाके में आने वाला है, जिसके बाद वहां जाल बिछाया गया।

अशोक विहार में हुई 2 करोड़ की डकैती

जब आरोपी मिराज वहां पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मिराज ने क्राइम ब्रांच टीम पर 2 राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक गोली क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अक्षय की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जबकि दूसरे आरोपी शाहिद ने भी क्राइम ब्रांच पर फायरिंग की थी जिसमें एचसी गौरव बच गया था। जिसके बाद इंस्पेक्टर अक्षय ने भी फायरिंग की जिसमें आरोपी मिराज के पैर में गोली लगी। वहीं जब शाहिद फायरिंग के लिए पिस्टल लोड कर रहा था तो उसे पकड़ लिया गया। पूरे ऑपरेशन में दोनों तरफ से कुल 6 राउंड फायरिंग हुई।

ये भी पढ़े: http://IPL 2024: क्या इस बार MS DHONI खेलेंगे अपना आखिरी IPL? जानिए क्या है…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular