Friday, July 5, 2024
HomeBreaking Newsदिल्ली वालों की Happy Diwali, बोनस देगी केजरीवाल सरकार

Diwali Bonus: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, केजरीवाल ने किया दिवाली बोनस का ऐलान

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali Bonus: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। इस त्योहारी महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। उन्होंने दिवाली की शुभकामनाओं के साथ बोनस का ऐलान किया और कर्मचारियों की तारीफ भी की।

ग्रुप बी और सी कर्मचारियों को दिया जाएगा बोनस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। उन्होंने कहा- दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रुप ग्रू-बी और ग्रुप ग्रू-सी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बोनस दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

7,000 रुपये बोनस देने का फैसला किया

उन्होंने दिल्ली सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए दिल्ली में उनके अच्छे काम का श्रेय उन्हें दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके लिए एक अच्छी खबर लेकर आया हूं। पिछले 8 वर्षों में दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सेवाओं आदि में जो भी काम किए हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की रही है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण हम दिल्ली को दिल्लीवासियों के सपनों का शहर बनाने में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है।

त्योहारी सीजन के दौरान हमने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7,000 रुपये बोनस देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल ग्रुप-बी और सी में 80 हजार कर्मचारी हैं। बोनस देने में 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की है और यह जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular