Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsElvish Yadav: सांपों के जहर की तस्करी के मामले में 2...

Elvish Yadav: सांपों के जहर की तस्करी के मामले में 2 और गिरफ्तार, पुलिस का एक्शन जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Elvish Yadav:रेव पार्टी और सांप के जहर मामले में जेल गए बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा पुलिस अब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मौजूद एल्विश के सभी वीडियो की जांच कर रही है। इस मामले में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की जांच की जाएगी। नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एल्विस यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गयी है। कई और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी। नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए कई बड़े नामों को नोटिस दे सकती है। मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर की तस्करी का मामला है। दिल्ली एनसीआर हरियाणा के कई फार्म हाउसों में रेव पार्टियां आयोजित करने का आरोप है।

नोएडा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गायक फाजिलपुरिया अब नोएडा पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस पूछताछ में एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया है। एल्विश यादव ने कबूल किया कि उसने फाजिलपुरिया की पार्टी में ही सांप का वीडियो बनाया था। एल्विश और फाजिलपुरिया के प्रतिबंधित सांपों के साथ कई वीडियो सामने आए थे। सूत्रों के मुताबिक, अब नोएडा पुलिस ने फाजिलपुरिया को नोटिस भेजा है।

एल्विश 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी का बयान आया सामने

एल्विस यादव केस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ईश्वर और विनय राहुल यादव की मदद से सांप मांगकर उनका जहर निकालते थे। विनय और ईश्वर सांप का कारोबार करते हैं। गिरफ्तार विनय ने मीडिया के सामने कबूल किया कि वह एल्विश का दोस्त है।

ये भी पढ़े: http://Cancer: AIIMS के डॅाक्टरों का कारनामा! मिल गया आंखों के कैंसर का इलाज

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular