Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking Newsगुलाम नबी आजाद ने राहुल की न्याय यात्रा पर बोला हमला, जानिए...

गुलाम नबी आजाद ने राहुल की न्याय यात्रा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

India News(इंडिया न्यूज़),Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत की है। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई है और सोमवार (15 जनवरी) को इस यात्रा का दूसरा दिन है। बता दें , राहुल की इस न्याय यात्रा पर गुलाम नबी आज़ाद ने हमला बोला है।

बता दें, नबी ने राहुल पर यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि – पहली यात्रा के बाद वे तीन राज्य हार गए जहां वे सत्ता में थे। अब, अगर वे जिसे सत्ता में हैं, उसे बचा सकें तो यह काफी होगा।

कांग्रेस कर रही भारत तोड़ो यात्रा: मणिपुर CM

वहीँ, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूछे एक सवाल पर मणिपुर के CM एन बिरेन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि ये भारत जोड़ो नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। ये मणिपुर में रैली करने और राजनीतिक करने का वक्त नहीं है। कांग्रेस की यात्रा की शुरुआत हिंसा का सामना कर रहे मणिपुर से हुई है।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular