Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsGreater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौके...

Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौके पर मौत

India News(इंडिया न्यूज़), Greater Noida: आज की सबसे बड़ी खबर गौतमबुद्ध नगर से सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में दो लोग ऊंचाई से गिर गए। इस हादसे में ऊंचाई से गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि गिरने वाले दोनों मजदूर हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसका वीडियो सामने आया है।

ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा (Greater Noida)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में दो लोग ऊंचाई से गिर गए। इस हादसे में ऊंचाई से गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों मजदूर हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना ब्लू सफायर मॉल में हुई है। बिल्डिंग में कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। बिल्डिंग में निर्माणाधीन काम चल रहा है। इसी दौरान ये हादसा हुआ। दो मजदूर ऊंचाई से गिर गये। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular