Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking Newsबृजभूषण के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, संजय सिंह ने...

बृजभूषण के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, संजय सिंह ने अनीता श्योराण को दी शिकस्त

India News(इंडिया न्यूज़),WFI Elections : भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव में विजयी हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को हराया है। गौरतलब हो, इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने भी दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे।

संजय सिंह के बारे में जानें

बता दें, कुश्ती संघ का चुनाव जीतने वाले संजय सिंह ‘बबलू’ को कुश्ती से बेहद लगाव है। फिलहाल, वो वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए विदेश में भी दौरा कर चुके हैं। इनके बारे में ये भी कहा जाता है पूर्वांचल की महिला पहलवानों को आगे लाने में संजय सिंह बबलू का अहम रोल रहा है।

बृजभूषण सिंह के माने जाते हैं करीबी

मालूम हो, संजय सिंह मूल रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला निवासी हैं। संजय पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं और बृजभूषण शरण सिंह के काफी नजदीकी माने जाते हैं। सिंह 2008 से ही वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष हैं। वहीँ, उनका 2009 में प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चयन हुआ था।

also read : उपराष्ट्रपति के अपमान पर जाट समाज सख्त, कहा- लोकसभा चुनाव में हिसाब बराबर करेंगे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular