Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Election 2024: दिल्ली में लोकसभा की डील फाइनल, 4:3 का...

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में लोकसभा की डील फाइनल, 4:3 का फार्मूला हुआ तय

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील फाइनल हो गई है। आज दिल्ली में दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली शामिल हुए। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है। दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ।

सीटों का फार्मूला तय (Lok Sabha Election 2024)

उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया गया। मुकुल वासनिक ने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने चांदनी चौक समेत 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular