Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking Newsमंत्री के बयान पर मालदीव सरकार का किनारा, PM मोदी को लेकर...

मंत्री के बयान पर मालदीव सरकार का किनारा, PM मोदी को लेकर की थी अपमानजनक टिप्पणी

India News(इंडिया न्यूज़),PM modi: मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने भारत और PM मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी । इसे लेकर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मालदीव सरकार से अपनी आपत्ति जाहिर की थी। मंत्री की विवादित टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद अब मालदीव बैकफुट पर आ गया है।

मालदीव सरकार ने अपने मंत्री के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। मालदीव सरकार की ओर से कहा गया है कि अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से संकोच नहीं किया जाएगा।

महिला मंत्री की भद्दी टिप्पणी पर पूर्व राष्ट्रपति ने लताड़ा

मालूम हो, इससे पहले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने PM नरेन्द्र मोदी का अपमान करने वाली मोहम्मद मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री की आलोचना की। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करके मंत्री मरियम शिनुआ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की गई टिप्पणी को भद्दा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मुइज्जू सरकार को सलाह दी कि वे अपनी मंत्री के बयानों से सरकार को अलग करें।

जानें पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में PM मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे, जहाँ से उन्होंने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुन्दरता को दिखाते हुए कुछ फोटो और वीडियो डाली थीं। इस पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा था कि मालदीव के जैसा सुंदर लक्षद्वीप है, इसलिए भारतीयों को मालदीव के बजाय लक्षद्वीप जाना चाहिए। जिसके बाद मालदीव के कई फेमस सोशल मीडिया अकाउंट भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने लगे। कुछ ने भारतीयों को नीचा दिखाने की भी कोशिश की। इसी क्रम में मोहम्मद मुइज़्ज़ू की सरकार में युवा मामलों की उपमंत्री मरियम शिनुआ ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर काफी अपमानजनक टिप्पणियाँ कीं।

मरियम ने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो के नीचे उन्हें एक मसखरा और इजरायल की कठपुतली बताया। इसको लेकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने मालदीव की मंत्री के इस व्यवहार की आलोचना की, जिसके बाद मरियम ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular