Sunday, June 30, 2024
HomeBreaking NewsNEET-UG Paper Leak Case: NTA दफ्तर में NSUI का विरोध प्रदर्शन, ऑफिस...

NEET-UG Paper Leak Case: NTA दफ्तर में NSUI का विरोध प्रदर्शन, ऑफिस में जड़ा ताला

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), NEET-UG Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की स्टूडेंट विंग इकाई एनएसयूआई (NSUI ) विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को NSUI कार्यकर्ता NTA कार्यालय में घुस गए। उन्होंने NTA के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

Kejriwal’s Case: CBI की किस दलील पर केजरीवाल को आया गुस्सा

यूथ कांग्रेस ने माँगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

बता दें, इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने भी इसी मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। युवा कांग्रेस ने इस दौरान संसद मार्च निकाला और इस दौरान NEET UG पेपर लीक के चलते दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई। भारत के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में IYC कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र हुए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नीट-यूजी परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के पटना के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मनीष कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े: JNU Protest: NEET-UG विवाद पर JNU छात्र संघ का जंतर-मंतर पर आंदोलन

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular