Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsParliament: पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स, मचाया बवाल

Parliament: पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स, मचाया बवाल

India News(इंडिया न्यूज़), Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो लोग सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दर्शक दीर्घा से कूद गए। इस दौरान इन लोगों ने धुएं वाली मोमबत्तियां जलाईं, जिसके बाद पूरी लोकसभा में धुआं ही धुआं दिखने लगा। हालांकि बाद में दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया।

मैसूर सांसद का रेफरी पास था (Parliament)

दोनों आरोपियों में से एक का नाम सागर है, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये लोग अपने जूतों में धुंआ वाली मोमबत्तियां छिपाकर लाए थे। इन दोनों के पास मैसूर सांसद का रेफरी पास था। संसद के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पहुंची है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से 2 शख्स कूदे

मुंबई नॉर्थ ईस्ट से सांसद मनोज कोटक ने संसद में कूद रहे शख्स को पकड़ लिया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में किया। इस बीच संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के पास भी ऐसी ही घटना घटी। जहां 42 साल की महिला नीलान और 25 साल के अमोल शिंदे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रांसपोर्ट बिल्डिंग के बाहर पीले धुएं वाली मोमबत्तियां भी जला रहे थे।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular