Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking NewsRanbir Kapoor: रणबीर कपूर ने धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस! शिकायत दर्ज

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस! शिकायत दर्ज

India News(इंडिया न्यूज़), Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को भुना रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर कल अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाते नजर आए. रणबीर कपूर अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो में एक्टर की एक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। अब रणबीर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो देखने के बाद भड़के नेटीजन

रणबीर कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ। इस क्लिप में एक्टर जय माता दी के नारे लगाते हुए केक पर शराब डालते हैं और आग लगा देते हैं। नेटिज़ेंस को एक्टर की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। रणबीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

धार्मिक भावनाएं आहत हुईं!

बॉलीवुड एक्टर के वायरल वीडियो पर हंगामा मचा हुआ है। बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई। हालांकि, मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाले संजय तिवारी ने कहा कि वीडियो में अभिनेता ने जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डाला था और उस पर आग भी लगाया था।

शिकायतकर्ता का आरोप (Ranbir Kapoor)

रणवीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और दूसरे धर्म का त्योहार मनाते हुए जय माता दी का नारा लगाया। आरोप था कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular