Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsSuhani Bhatnagar: 'दंगल' की एक्ट्रेस का हुआ निधन, 19 की उम्र में...

Suhani Bhatnagar: 'दंगल' की एक्ट्रेस का हुआ निधन, 19 की उम्र में गई जान

India News(इंडिया न्यूज़), Breaking: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस काफी छोटी थीं और उनके निधन से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सुहानी को लोग दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। उन्होंने अपना करियर बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया ही था कि इस खबर ने फैन्स को चौंका दिया। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनके इतने साइड इफेक्ट हुए कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह लंबे समय से एम्स में भर्ती थीं। सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में किया जाएगा।

कौन हैं सुहानी भटनागर?

सुहानी भटनागर ने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने ‘बापू सेहत के लिए हानिकारक’ में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया। फिल्म में उनका कोई बड़ा रोल नहीं था, लेकिन उन्होंने जो भी किया, उससे लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में बबीता फोगाट का किरदार बाद में सान्या मल्होत्रा ने निभाया था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular