Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking Newsअफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं, DGCA ने दी जानकारी

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं, DGCA ने दी जानकारी

India News (इंडिया न्यूज), Plane Crashed : अफगानिस्तान से आई एक खबर ने रविवार ( 21 जनवरी) सुबह भारत में हड़कंप मचा दिया। बता दें, अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के हवाले से जानकारी दी गई कि बदख्शां प्रांत में पहाड़ों से टकराकर भारत का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि बाद में पता चला कि यह विमान भारत का नहीं बल्कि मोरक्को का छोटा विमान था।

DGCA का दावा भारतीय विमान नहीं

अफगानिस्तान मीडिया ने शुरू में जानकारी दी कि मास्को जा रहा भारत का एक विमान क्रैश हो गया है। बाद में DGCA अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था। डीजीसीए अधिकारी में यह भी बताया कि टोलो न्यूज के हवाले से गलत जानकारी वाले पहले ट्वीट को हटाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular