Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking Newsखोंगजोम युद्ध समारक पहुंचे राहुल गांधी, युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर...

खोंगजोम युद्ध समारक पहुंचे राहुल गांधी, युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरू की यात्रा

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra :आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर के इंफाल के खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में राहुल गांधी ने पुष्पांजलि दी।

बीजेपी को लगता है मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली में कोहरे के कारण हमारा फ्लाइट लेट हो गया। आप लोग यहां सुबह से इंतजार कर रहे थे. इसलिए मैं आपसे मांफी मांगता हूं। आगे राहुल ने यात्रा को लेकर कहा ,”अभी चुनाव का समय है, इसमें ज्यादा समय लगता, इसलिए हमने निर्णय लिया कि ये बस यात्रा होगी और पैदल यात्रा होगी. हम मणिपुर के लोगों का दर्द समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम फिर से शांति कायम करेंगे।

मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत

बता दें कांग्रेस पार्टी ने रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा को दो साल पहले हुई भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular