होम / Bulldozer action in Delhi: दिल्ली में बुलडोजर पर बड़ी कार्रवाई, लोगों ने किया हंगामा

Bulldozer action in Delhi: दिल्ली में बुलडोजर पर बड़ी कार्रवाई, लोगों ने किया हंगामा

• LAST UPDATED : August 13, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Bulldozer action in Delhi: मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस और नगर निगम की टीम डेयरी प्लॉट पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने दिल्ली के भलस्वा डेयरी कॉलोनी पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने विरोध में खूब हंगामा किया। मंगलवार सुबह दिल्ली में बुलडोजर की कार्रवाई पर बड़ा हंगामा हुआ। सुबह दिल्ली पुलिस और नगर निगम की टीम डेयरी प्लॉट पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने दिल्ली के भलस्वा डेयरी कॉलोनी पहुंची थी। हजारों लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने बुलडोजर को घेर लिया और हंगामा करने लगे। भारी सुरक्षा के बावजूद भीड़ के गुस्से को देखते हुए टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी।

बुलडोजर की कार्रवाई पर बड़ा हंगामा

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि भलस्वा डेयरी कॉलोनी यहां 50 साल से मौजूद है। 1990 के दशक में यहां लैंडफिल साइट का निर्माण किया गया था। इस वजह से यहां के हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां के लोग व्यवस्थित तरीके से डेयरी का उत्पादन करते हैं। प्रशासन की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। लोगों ने पुलिस बैरिकेड्स हटा दिए। पुलिस और निगम के कर्मचारी भी लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं। लोग बुलडोजर के सामने डटे रहे।

ये भी पढ़े: Manish Sisodia: ED-CBI दफ्तर पहुंचे मनीष सिसोदिया, CM अरविंद केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात

लोगों ने किया हंगामा

दिल्ली नगर निगम ने पिछले सप्ताह भलस्वा डेयरी कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस जारी किया था। जुलाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने निगम और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को बिना किसी कानूनी मंजूरी के वाणिज्यिक और आवासीय उद्देश्यों के लिए डेयरी भूखंडों के अवैध उपयोग को हटाने का आदेश दिया था। अब इसे देखते हुए नगर निगम ने उल्लंघनकर्ताओं को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो नगर निगम प्रशासन इन अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन ने शाहबाद डेयरी कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई का नोटिस दिया है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट पर टली सुनवाई, जानिए CBI ने कोर्ट में क्या कहा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox