Tuesday, July 9, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सदुनिया के 10 देश, यहां जमकर करें कमाई...एक पैसा नहीं देना होगा...

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज) : भारत में नौकरी हो या व्यवसाय इससे जुड़े हर व्यक्ति को इनकम टैक्स देना पड़ता है। यहां जो काम कमाते हैं उन्हें काम जो लोग ज्यादा कमाते हैं तो उन्हें ज्यादा टैक्स भरना होता है। यही नहीं भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में नागरिकों को टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां लोगों से इनकम टैक्स वसूला ही नहीं जाता है।

आज हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां लोग चाहे जितना भी कमाएं, उन्हें इनकम टैक्स के रूप में सरकार को एक भी पैसा नहीं देना पड़ता है। यहां के लोगों की पूरी की पूरी आय हाथ में आती है। तो आइये जानते हैं वो देश कौन-कौन से हैं जहाँ लोगों को टैक्स नहीं भरना होता है।

द बहमास

बता दें, टैक्स फ्री कंट्री में सबसे पहला नाम बहमास का आता है। पर्यटकों के लिए जन्नत कहा जाने वाला द बहमास देश वेस्टर्न हेमिस्फीयर में पड़ता है। इस देश की खास बात है कि यहां रहने वाले नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।

कतर

कतर में भी तेल भंडार होने से यहां के लोगों से किसी तरह का इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात

यूएई एक ऐसा देश है, जहां पर कच्चे तेल का व्यापार होता है और यहां की आर्थिक स्थिति इसी पर टिकी हुई है। यहां भी नागरिकों को टैक्स नहीं देना होता है।

ब्रुनेई

बता दें, तेल के भंडार वाला ब्रुनेई इस्लामिक किंगडम दुनिया के साउथ ईस्ट एशिया में पड़ता है। यहां लोगों को किसी भी तरह का इनकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है।

बहरीन

खाड़ी देश बहरीन में भी नागरिकों को अपनी कमाई पर किसी भी तरह के टैक्स देने की जरूरत नहीं है। बहरीनसरकार की ओर से भी जनता से टैक्स नहीं वसूला जाता है।

केमैन आइलैंड्स

मालूम हो, केमैन आइलैंड्स देश उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरेबियन क्षेत्र में पड़ता है। इस देश में किसी को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।

कुवैत ‌

कुवैत में तेल और गैस भंडार की वजह से इन दोनों देशों की अच्छी कमाई होती है, जिस कारण यहां के नागरिकों को टैक्स नहीं देना होता है।

ओमान 

ओमान भी तेल और गैस भंडार के लिए जाना जाता है। इसकी वजह ओमान का मजबूत ऑयल और गैस सेक्टर माना जाता है। यहां के नागरिकों को भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।

मालदीव

बता दें, भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग मालदीव घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्री किनारे बसा मालदीव बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक कहा जाता है। मालदीव में भी नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।

नौरू

सबसे छोटे द्वीप राष्ट्र नौरू में नागरिकों को कोई टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है।

also read :NCR के 2 शहरों की सुरक्षा होगी चप्पे-चप्पे पर टाइट, पुलिस की 13 स्वाट कमांडो टीमें होंगी तैनात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular