Tuesday, July 9, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्स3M Co Layoff News: 3एम सीओ में शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला,...

India News (इंडिया न्यूज़), 3M Co Layoff News, दिल्ली: वैश्विक मंदी के कारण देश दुनिया की तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छटनी किया है। इस छटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी लिस्ट में अब 3एम सीओ कंपनी का नाम सामने आया है। आपको बता दे इस कंपनी ने अपने 6000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालने का प्लान बनाया है। दरअसल कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से कंपनी के खर्च बढ़ गए हैं, ऐसे में खर्च को कम करने के लिए यह करना बेहद जरूरी हो गया है।

खर्च को कम करेगी कंपनी

जानकारी के लिए बता दे 3M Co. द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है। दरअसल कंपनी का लक्ष्य है कि वह सालाना कम से कम 900 मिलियन डॉलर को कम कर सके। ऐसे में कुल 6,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

छंटनी पर सीईओ ने कही यह बात

इस मामले पर बात करते हुए सीईओ माइक रोमन ने कहा कि कंपनी उन सभी कदमों को उठा रही है जिससे उसके प्रॉफिट को बढ़ाने में मदद मिले। इसके साथ ही कहा कि हम इसके ऑपरेशन को भी आसान बनना चाहते हैं। बताते चले कि कंपनी के छंटनी के फैसले के बाद से ही शेयर मार्केट में इसके शेयर में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने छंटनी के ऐलान के साथ ही अपने मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव किए हैं। गौरतलब है कि  3M Co. पोस्ट इन नोट्स, रेस्पिरेटर और स्मार्टफोन डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी है।

 

ये भी पढ़े: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, पहलवानों ने प्रदर्शन स्थल पर किया अभ्यास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular