Tuesday, July 9, 2024
Homeबड़ी खबर75 Rupees Coin: नए संसद भवन के उद्घाटन पर लान्च होगा 35...

India News (इंडिया न्यूज़), 75 Rupees Coin, दिल्ली: नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन करने वाले है। इस मौके पर 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया जाएगा। इस सिक्के में कई सारी खासियत होगी। नए सिक्के की ढलाई को लेकर वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

50 परसेंट चांदी से बना होगा सिक्का

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर 75 रुपये का सिक्का लॉन्च किया जाएगा। जिसका वजन 35 ग्राम होगा। इस सिक्के में 50 परसेंट चांदी, 40 परसेंट कॉपर और 5-5 परसेंट जिंक और निकल धातु होंगे। इस सिक्के के अगले हिस्से पर अशोक स्तंभ के नीचे 75 रुपये लिखा होगा। इसके साथ ही दाएं व बाएं तरफ हिंदी और इंगलिश में भारत लिखा होगा।

सिक्के पर दिखेगा नया संसद भवन 

बता दें कि सिक्के के दूसरे हिस्से पर नए संसद भवन का चित्र होगा। जिस पर हिंदी और इंगलिश में संसद संकुल लिखा होगा। जिसके ठीक नीचे साल 2023 अंकित होगा। भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में इस सिक्के को ढाला जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने इस सिक्के को लेकर कहा कि फर्स्ट शेड्यूल के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस सिक्के को ढाला जाएगा।

 

ये भी पढ़े: सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular