Wednesday, July 3, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्स7th Pay Commission: सरकार ने 8 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को...

India News (इंडिया न्यूज़), 7th Pay Commission, दिल्ली: सातवें वेतन आयोग के तहत सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है दरअसल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की जगह 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दे यह बढ़ोतरी गुजरात सरकार की तरफ से की गई है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह बढ़ोतरी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकार ने अभी जल्द ही महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करते हुए कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया था। जिसके बाद कर्मचारियों को 42 फ़ीसदी का लाभ दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू है। वहीं बता दे कि गुजरात सरकार की ओर से इस डीए को भी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा।

जानिए कितने कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इससे 9.50 लाख पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। भुपेंद्र पटेल ने कहा कि इस बढ़ोतरी से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में दो बार की बढ़ोतरी एकसाथ की गई है।

डीए में 8 फीसदी हुई बढ़ोतरी 

बता जे महंगाई भत्ता में 8 फीसदी की बढ़ोतरी को दो पार्ट में बांटा गया है। पहली बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से की गई और ये 4 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं दूसरी बढ़ोतरी केंद्र सरकार के तर्ज पर 1 जनवरी 2023 से की गई है और इसमें भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 

ये भी पढ़े: चेहरे के तिल बताएंगे आपका राज, जानिए क्या होगा इसका मतलब

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular