Tuesday, July 9, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सAmazon Layoffs: अमेजन में फिर से शुरू हुई छंटनी, इस डिपार्टमेंट के...

India News (इंडिया न्यूज़), Amazon Layoffs, दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इ कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने एक बार फिर से छटनी का सिलसिला जारी कर दिया है। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने मार्च में छटनी का ऐलान किया था। जिसमें कुल 9000 कर्मचारी को झटका देने के लिए सोचा था। जिसके बाद कंपनी ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में छटनी करना शुरू कर दिया है। दरअसल कंपनी ने क्लाउड सर्विसेज पर सबसे पहले छटनी की कैंची चलाई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें इससे पहले अमेज़न स्लो ग्रोथ के चलते रिटेल, डिवाइस और एचआर डिपार्टमेंट में छटनी की थी। जैसा कि सब जानते हैं कोरोना के समय कंपनी में बड़े पैमाने पर हायरिंग भी की थी। मगर लॉकडाउन खुलने के बाद मार्केट में मंदी की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने छटनी शुरू कर दिया। कंपनी ने नवंबर में 18000 कंपनी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके बाद मार्च में फिर एक बार 9000 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था।

लगभग 15 लाख लोगों को रोजगार देती कंपनी

जानकारी के लिए बता दे एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 तक अमेजन ने कुल 15.4 लाख लोगों को रोजगार दिया है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या उन कर्मचारियों की है जो गोदामों और प्रोडक्ट को शिप करने का काम करते हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 35,000 के करीब कॉर्पोरेट कर्मचारी है। पिछले महीने निवेशकों को लिखे गए लेटर में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने कहा था कि कंपनी के लिए कर्मचारियों की छंटनी का फैसला कठिन रहा है, मगर भविष्य में बेहतर रिजल्ट्स के लिए यह जरूरी कदम है। उन्होंने कहा था कि वह अलग-अलग डिपार्टमेंट के काम को रेगुलेट कर रहे हैं और जिस बिजनेस और स्टोर से हमें ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है उसे बंद करने वाले हैं।

 

ये भी पढ़े: बर्तन दुकान में लगी भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular