होम / Amazon Layoffs: पहले से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, अब इतने लोगों की होगी छंटनी

Amazon Layoffs: पहले से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, अब इतने लोगों की होगी छंटनी

• LAST UPDATED : January 5, 2023
Amazon Layoffs: 

Amazon Layoffs: दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन (Amazon) एक बार फिर से बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। सूत्रों से मिली अब तक की जानकारी के अनुसार कंपनी की इस बार की छंटनी पहले की प्लानिंग से कई ज्यादा बड़ी है।

कंपनी के ग्रोथ रेट में आई गिरावट

बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 18,000 को पार कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से अमेजन की ग्रोथ में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में कंपनी अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर अपने खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है।

इन कर्मचारियों की नौकरी खतरें में   

वहीं Amazon ने नवंबर के महीने में करीब 10,000 कर्मियों को नौकरी से निकालने की तैयारी की थी। जिसमें  रिटेल, HR डिपार्टमेंट आदि के कई कर्मचारी शामिल हैं। इतना ही नहीं इस खबर के आने से पहले कंपनी ने बताया था कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होनें बहुत से नए लोगों को नौकरी पर रखा था और लॉकडाउन खुलने के बाद अब इन लोगों की जरूरत नहीं है। ऐसे में कंपनी इन लोगों की भी छंटनी कर सकती हैं।

ये भी पढ़े: अहमदाबाद में ‘पठान’ के प्रमोशन पर बजरंग दल का हंगामा, कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox