Monday, July 8, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सBank Holidays January 2023: नए साल के शुरूआती महीनें में कब-कब बंद...
Bank Holidays January 2023:

Bank Holidays January 2023: कल से नए साल (2023) का आगाज होने जा रहा है और साल की शुरुआत का नया महीना अपवने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आता है जिसका पता होना आम लोगों के लिए बहुत जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं कि आम लोगों के जीवन में बैंक एक अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में इससे जुड़ी छुट्टियों का जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

इस बात को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जनवरी 2023 में होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक कुल 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

 यहां देंखे पूरी लिस्ट 
  • 1 जनवरी 2023- रविवार (पूरे देश में बैंक हॉलिडे)
  • 2 जनवरी 2023- नए साल में मिजोरम में बैंक रहेगा बंद
  • 8 जनवरी 2023- रविवार
  • 11 जनवरी 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
  • 12 जनवरी 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक हॉलिडे)
  • 14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
  • 15 जनवरी  2023- पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी)
  • 22 जनवरी  2023- रविवार
  • 23 जनवरी 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे)
  • 25 जनवरी 2023- बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस के कारण अवकाश रहेगा)
  • 26 जनवरी 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
  • 28 जनवरी 2023- चौथा शनिवार
  • 29 जनवरी 2023- रविवार
  • 31 जनवरी 2023- मंगलवार- (मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे)

ये भी पढ़े: साल के आखिरी दिन महंगा हुआ कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल के रेट्स पर क्या पड़ा असर?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular