होम / Bank Holidays Nov 2022: अगले महीनें 10 दिनों के लिए बंद रहेगा बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays Nov 2022: अगले महीनें 10 दिनों के लिए बंद रहेगा बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

• LAST UPDATED : October 25, 2022
Bank Holidays Nov 2022:

Bank Holidays Nov 2022: अक्टूबर माह खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी है और इसके बाद नया महीना यानी नवंबर शुरू हो जाएगा। लेकिन ये महीना बैंक से जुड़े कार्यो के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है क्योंकि इस महीनें बैंक 10 दिनों के लिए बंद रहने वाला है। अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़े कार्यो को पूरा करने का सोच रहे हैं, तो आप बैंक में पड़ने वाली छुट्टीयों की लंबी सूची को जरूर देंख लें।

RBI ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि RBI हर महीने पढ़ने वाली बैंक हॉलिडे की सूची को रिलीज़ करता है। जिसे लोग RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। RBI ने छुट्टीयों की सूची को जारी करते हुए बताया कि नवंबर महीने बैंक 10 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आप बैंक से जुड़े सभी जरूरी कार्यो को निपटा लें।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक 

1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 – सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

ये भी पढ़ें: CCI ने गूगल पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox