Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलBudget 2023: पार्टियों की सहमति बनाने की कोशिश में मोदी सरकार, सत्र...

Budget 2023: देश को हमेशा एक नई दिशा दिखाने की कोशिश करने वाली मोदी सरकार का इस साल का बजट दुनिया को नई राह दिखाने वाला होगा। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने बजट सत्र से पहले सभी दलों में सहमति बनाने की कोशिश तेज कर दी है। सरकार ने बजट सत्र के पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जो सोमवार (30 जनवरी) 12 बजे होगी। इसके लिए संसदीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने सभी दलों को बैठक का निमंत्रण भेजा है। इस बैठक में बजट सत्र को सही ढंग से चलाने के लिए सरकार कांग्रेस, टीएमसी समेत सभी मुख्य विपक्षी दलों से सहयोग लेने की संभावना तलाशेगी।

इस दिन शुरू होगा बजट सत्र

बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है सथ ही संसद में इस दिन सरकार आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट संसद के सामने पेश करेगी। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट प्रस्तुत करेंगी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बजट सत्र बहेद खास होने वाला है क्योंकि सत्र के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू पहली बार संसद को संबोधित करेंगी।

दो चरणों में होगा सत्र 

बजट सत्र दो चरणों में होगा जिसका पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़ी संसदीय स्थाई समित ग्रांट की मांग पर चर्चा होगी साथ ही रिपोर्ट तैयार कि जाएगी। इसके बाद 13 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। यहां संसद के दोनों सदनों में वित्त विधेयक पर चर्चा होगी जिसके बाद विधेयक को दोनों सदनों से पास कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘पठान’ कर रही धुआंधार कमाई, शाहरुख ने ट्वीट कर दिया ये रिएक्शन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular