Sunday, July 7, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सBullet Train in India: रेलवे ने दी बड़ी जानकारी, बुलेट ट्रेन का...

Bullet Train in India:

नई दिल्ली: भारत के लोग को बहुत टाइम से बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे है। अहमदाबाद-मुंबई के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट पर रेलवे काम कर रही है। रेल मंत्रालय ने अब अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के काम के बारे में एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि इस प्रोजेक्ट का कितना काम हुआ है और इसे ये तक पूरा किया जा सकता है।

लगभग 98.8 प्रतिशत काम पूरा

रेलवे  ने बताया है कि इस हाई रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तकरिबन 98.8 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके साथ-साथ 162 किलोमीटर लंबे मार्ग में पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा 79.2 किमी तक का घाट का काम भी समाप्त हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के साबरमती के पैसेंजर टर्मिनल हब का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है।

परियोजना का विवरण-

इस हाई स्पीड रेल परियोजना की दूरी 508.17 किलोमीटर की है। इस रेल मार्ग में गुजरात का वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, खेड़ा और अहमदाबाद सम्मिलित है। इसके अलावा इसमें महाराष्ट्र का मुंबई, ठाणे और पालघर भी आता है। इस पूरी परियोजना में 12  रेलवे स्टेशन होंगे जिसमें 8 गुजरात और 4 महाराष्ट्र के स्टेशन होंगे। बुलेट ट्रेन से मुंबई-अहमदाबाद का सफर सिर्फ 2.58 घंटे में पूरा हो जाएगा। बुलेट ट्रेन की गति लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

कब शुरू हुआ प्रोजेक्ट

बता दें की देश में बुलेट ट्रेन का पहला प्रोजेक्ट साल 2017 में मोदी सरकार द्वारा शुरू हुआ था। यह केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। 14 सितंबर 2017 को इस प्रोजेक्ट की आधार शिला देश के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे के द्वारा रखी गई थी। यह 1.10 लाख करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें: यमुना के पानी ने लोगों को सड़क किनारे रहने पर किया मजबूर, CM केजरीवाल ने की ये अपील

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular