होम / CNG Price Hiked : आज दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, लोगों को नहीं मिल रही राहत

CNG Price Hiked : आज दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, लोगों को नहीं मिल रही राहत

• LAST UPDATED : April 6, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

CNG Price Hiked : पूरे देश में गत दो सप्ताह से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे देश की जनता का बजट काफी बिगड़ रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर की बड़ी आबादी जिस ईंधन पर निर्भर है यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) उसकी बढ़ी कीमत भी लोगों की जेब पर बोझ डाल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक बार फिर सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं।

दिल्ली में 2.50 रुपये सीएनजी के दाम बढ़े CNG Price Hiked 

CNG Price Hiked
दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये बढ़ाई गई है। अब नई कीमतें 66.61 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर के भी शहरों में भी हुई है। मालूम हो कि दिल्ली से सटे नोएडा में गत दो दिनों में सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये की वृद्धि हुई है। फिलहाल यहां सीएनजी की कीमत 69.18 प्रति किलो है। वहीं गुरुग्राम में यह दाम 72.45 रुपये प्रति किलो है।

पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़े 

CNG Price Hiked

तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल के दाम 74 से 84 पैसे तक बढ़ाए गए है तो वहीं डीजल के दामो में भी 75 से 85 पैसे तक दाम बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। (CNG Price Hiked)

प्रमुख महानगरों में इस प्रकार है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85

आकड़ों के अनुसार प्रतिलीटर पेट्रोल व प्रति किलोग्राम सीएनजी पर चलने वाले वाहन

छह महीने पहले दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा था।
छह महीने पहले दिल्ली में सीएनजी का दाम 45.5 रुपये प्रति किलो था। (CNG Price Hiked)

वाहन पर प्रति किलोमीटर आने वाले खर्च

एक लीटर पेट्रोल में बाइक 35-45 किलोमीटर चलती है। औसत 2 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक लीटर पेट्रोल में पेट्रोल कार 20-25 किलोमीटर चलती है। औसत 5 रुपया प्रति किलोमीटर।
एक किलोग्राम सीएनजी में सीएनजी कार 20-24 किलोमीटर चलती है। औसत 2 रुपया प्रति किलोमीटर। (CNG Price Hiked)

Also Read : CNG Price Hiked Again : एक हफ्ते में दोबारा बढ़ा सीएनजी का दाम, महंगाई से लोग परेशान

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox