Tuesday, July 9, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सCrude Price Update: वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, कच्चे तेल के दामों...

Crude Price Update:

पेट्रोल और डीजल की गाड़ी चलाने वाले लोगो के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी राहत देखने को मिल सकती है। बुधवार यानी की आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम का लेवल 92 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। जिसे देख अभी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल के दाम अभी और भी गिर सकते है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट

आपको बता दें कि ब्रेंट क्रूड के दाम घटकर 92 डॉलर के नीचे आ गया है, जो पिछले छह महीने का सबसे निचला लेवल है। अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर आई कच्चे तेल के दामों में इस गिरावट से भारत को बड़ी राहत मिल सकती है।

भविष्यवाणी हुई सच

मंगलवार को मूडीज एनालटिक्स ने भविष्यवाणी की थी, कच्चे तेल के दामों में देखने को मिल सकती है। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कच्चे तेल के दाम 70 बैरल प्रति बैरल तक नीचे आ सकते है। इससे पहले सिटीग्रुप ने भी कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट की भविष्यवाणी की थी। उन्होनें कहा था कि साल 2022 के आखिर तक कच्चे तेल के दाम फिसलकर 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकते है।

ये भी पढ़े: बीजेपी ने किया संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन, जानें किसे मिला मौका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular