Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiCyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत,...

Cyrus Mistry Death:

Cyrus Mistry Death: बिजनेस मैन टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत हो गई। आपको बता दे कि महाराष्ट्र के पालघर में 54 साल के सायरस मिस्त्री एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद सायरस को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि सायरस की गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती थी। उनको लेकर अचानक आई इस खबर से ना केवल उद्योगजगत बल्कि हर कोई हैरान है। उनकी मौत के बाद लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा है कि सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत की खबर से हम शॉक्ड हैं। ये घटना दोपहर मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर सूर्या नदी पर बने पुल पर यह भीषण दुर्घटना हुई। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यह दुर्घटना हुई।

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत से पूरा देश सदमे में है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ‘महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।’

एनसीपी प्रवक्ता ने जताया दुख

एनसीपी प्रवक्ता और सांसद सुप्रिया सुले ने गहरा दुख जताते हुए लिखा है कि मेरे भाई की मौत की खबर सुन रही हूं। विश्वास नहीं कर सकती।

 

ये भी पढ़े: ‘चुप’ का ट्रेलर रिलीज़ से पहले पूजा भट्ट ने IND vs PAK मैच पर दिया बयान, जानिए क्या बोले लोग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular