Delhi News: नर्सरी स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली के नर्सरी स्कूल में एडमिशन के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया आज यानी 23 दिसंबर 2022 को खत्म हो जाएगी। जो पैरेंट्स दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चे को एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए इनरोल कराना चाहते हैं, उनके लिए आज अप्लाई करने का आखिरी मौका है।

इस वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई

इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय प्री स्कूल, प्री प्राइमरी और कक्षा एक के लिए ओपेन सीटों पर एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए ये दाखिले की प्रक्रिया आयोजित कर रहा है।

ये है योग्यता

नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता कम से कम चार साल है। केजी या प्री प्राइमरी के लिए पांच साल और कक्षा एक के लिए छ साल। बता दें कि आयु की गणना 31 मार्च 2023 से होगी। इससे जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए आप ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जा सकते हैं।

नर्सरी एडमिशन से जुड़ी जरूरी तारीखें-

  • जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है उनकी डिटेल अपलोड होने की तारीख– 06 जनवरी 2023
  • अंक अपलोड होने की तिथि 13 जनवरी 2023
  • चुने गए छात्रों की पहली लिस्ट रिलीज होने की तारीख 20 जनवरी 2023
  • पैरेंट्स के सवालों के जवाब देने की तारीख 21-30 जनवरी 2023
  • सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट रिलीज होने की डेट 06 फरवरी 2023
  • पैरेंट्स के सवालों के जवाब देने की तारीख 8-14 फरवरी 2023

25 प्रतिशत सीटें इन छात्रों के लिए होंगी रिजर्व

बता दें कि डीओई सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की पहली सूची 20 जनवरी 2023 को जारी करेगी। इससे जुड़े पैरेंट्स के सवाल 21-30 जनवरी 2023 के बीच सॉल्व किए जाएंगे। इसके बाद दूसरी लिस्ट 6 फरवरी को जारी होगी और इससे संबंधित क्वैरी 8-14 फरवरी के बीच सॉल्व किए जाएंगी। 25 प्रतिशत सीटें प्राइवेट स्कूलों को इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन, डिसएडवांटेज ग्रुप और चिल्ड्रन विद डिसएबिलिटी श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व रखनी होंगी। इससे जुड़ी कोई भी जानकारी पाने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामों का किया एलान, जानें किसे मिला मौका

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago