Monday, July 8, 2024
HomeDelhiElectric Cars: जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी BYD की इलेक्ट्रिक कारें, राजधानी...

Electric Cars:

Electric Cars: भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ता जा रहा है। BYD India ने नई दिल्ली में एक अपना पहला शोरूम खोलने की घोषणा कर दी है। आपको बता दे इस शोरूम का प्रबंधन लैंडमार्क BYD द्वारा ही किया जाएगा। दरअसल यह भारतीय बाजार में चौथी BYD डीलरशिप है। लैंडमार्क BYD राजधानी के सभी खरीदारों को BYD के वाहन प्रदान कराएगा। आपको बता दें कि बीवाईडी एक चीन की कार निर्माता कंपनी है।

शोरूम का उद्घाटन ग्रुप लैंडमार्क की प्रबंध निदेशक गरिमा मिश्रा, ग्रुप लैंडमार्क के निदेशक राजीव वोहरा और बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोपालकृष्णन ने बीवाईडी इंडिया और लैंडमार्क बीवाईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

कंपनी ने बताया

बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने कहा कि बीवाईडी इंडिया के लिए नई दिल्ली एनसीआर क्षेत्र प्रमुख बाजारों में से एक है। आपको बता दे कि नई दिल्ली में प्रीमियम वाहनों की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए 2024 तक 18,000 चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। शहर में प्रत्येक 15 वाहनों के लिए एक चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य है। यह ईवी उद्योग के लिए एक बड़ा बढ़ावा है। जैसा कि पहले ही पता है कि भारत सरकार 2030 तक पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में 30% इलेक्ट्रिक वाहनों को इंड्यूस करने का प्लान बना रही है। जिसका उद्देश्य 2070 तक जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को हासिल करना है।

इन राज्यों के खरीदारों तक होगी पहुंच

ओखला इंडस्ट्रियल हब में यह शोरूम खुलेगा। जिसमें प्रशिक्षित तकनीशियन, सर्विस उपकरण, सर्विस बे, ईवी चार्जिंग स्टेशन, एक ग्राहक लाउंज क्षेत्र और एक शोरूम डिस्प्ले फ्लोर की सुविधा होगी। यह इलाका दक्षिणी दिल्ली में फरीदाबाद और नोएडा की सीमा से सटा हुआ है। जिसकी वजह से यहां के ग्राहकों तक भी बीवाईडी की पहुंच होगी। लैंडमार्क ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक संजय ठक्कर ने कहा “जब भारत भर में प्रमुख प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स की बात आती है तो लैंडमार्क गो-टू पार्टनर होता है।

 

ये भी पढ़े: एनसीपी के अध्यक्ष बने शरद पवार, इन मुद्दों का जिक्र कर केंद्र पर बरसे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular