Sunday, July 7, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सElon Musk News: एलन मस्क का अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट, अपने ट्विटर अकाउंट के...

Elon Musk News: ट्विटर के टेकओवर के बाद से एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मस्क लगातार ट्विटर को लेकर कई प्रकार के बदलाव कर रहे हैं। इस बीच उन्होनें एक्सपेरिमेंट के तौर पर अपने ट्विटर अकाउंट पर बदलाव किया है। दरअसल, मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक यानी प्राइवेट कर दिया है।

मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस एक्सपेरिमेंट से मस्क यह देखना चाहते हैं कि प्राइवेट अकाउंट के ट्विट्स क्या उतने ही विजिबल होते हैं जितने की पब्लिक अकाउंट्स के होते हैं। इस बात की जानकारी मस्क ने खुद ट्वीट कर दी है। जहां उन्होनें यूज़र्स से कहा कि उन्होंने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है।

 

एक्सपेरिमेंट व्यूअरशिप का हिस्सा

बता दें मस्क ने अपने अकाउंट को 2 फरवरी की सुबह तक के लिए प्राइवेट किया था। जिससे वो यह देखना चाहते थे कि यूजर्स पब्लिक से ज्यादा उनके प्राइवेट्स ट्वीट्स को देख सकते हैं या नहीं।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

मस्क के एक्सपेरिमेंट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि वो काफी खुश है कि वो एलन के प्राइवेट सर्किल में है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अगर आप ट्वीट देख पा रहे हैं मतलब आप विश्वास के सर्किल में हैं। इतना ही नहीं मस्क के इस एक्सपेरिमेंट पर एक यूजर ने लिखा कि उन्हें पता है कि वो क्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल के भाव में उठापटक जारी, देश में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular