Monday, July 8, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सGautam Adani: अमीरों की लिस्ट में बदला गौतम अडानी का नंबर, जानिए...

Gautam Adani:

Gautam Adani: नए साल के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का अपने पायदान से खिसक गए है। इसके साथ ही जेफ बेजोस के स्थान में भी परिवर्तन हुआ है। आपको बता दे इन दोनों रहीसों में गजब की टक्कर देखने को मिल रही है। ये दोनों संपत्ति के साथ ही एक दूसरे से आगे-पीछे होते रहते है।

आपको बता दे ब्लूमवर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 10 अमीरों की सूची में एलन मस्क को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट पहले नंबर पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 186 अरब डॉलर है। जनवरी में इनकी संपत्ति में 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एलन मस्क की बात करें तो ये दूसरे नंबर पर हैं और इनकी कुल संपत्ति 132 अरब डॉलर है। इस साल जनवरी में अभी तक एलन मस्क की संपत्ति में 5.36 अरब डॉलर की कमी आई है।

जानिए गौतम अडानी का स्थान 

आपको बता दे अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। हालांकि गौतम अडानी की भी संपत्ति जेफ बेजोस के ही समान 121 अरब डॉलर है, लेकिन वे इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 

बता दे अरबपतियों की लिस्ट में जहां गौतम अडानी का स्थान चार नंबर पर हैं। वहीं देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 9वें नंबर पर काबिज हैं। इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 85.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल जनवरी में इन्हें 1.28 ​बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

 

ये भी पढ़े: पुरानी दुश्मनी में चली गोलियां, 2 की मौत, 4 घायल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular