Monday, July 8, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सGDP Data: दूसरी तिमाही में इतनी फीसदी रही अर्थव्यवस्था, धीमी हुई विकास...

GDP Data:

GDP Data: जुलाई से सितंबर 2022-23 में भारत की जीडीपी में 6.3 प्रतिशत के दर से विकास हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही अप्रैल से जून के बीच 13.5 फीसदी के दर से विकास किया था। आपको बता दे बीते वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.4 फीसदी रही थी। वहीं जीडीपी के आंकड़े आरबीआई के अनुमान के मुताबिक आये हैं। आरबीआई ने भी दूसरी तिमाही में 6.1 से 6.3 फीसदी के बीच जीडीपी रहने का अनुमान जताया था।

आपको बता दे सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए है। जिसमें यह कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 38.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जो पिछले साल की समान तिमाही में 35.73 लाख करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि बीते दो वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 की दूसरी तिमाही कोरोना महामारी के चलते बंदिशों से प्रभावित रहा था। हालांकि इस तिमाही में भी वैश्विक कारणों के चलते कमोडिटी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी.

सेक्टरों का हाल

आपको बता दे NSO की ओर से आंकड़े जारी किए गए जिसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट माइनस में चला गया है, और ये -4.3 फीसदी रहा है। वही बता दे बीते वर्ष की समान तिमाही में 5.6 फीसदी रहा था। कृषि क्षेत्र का विकास दर 4.6 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की दूसरी  तिमाही में 3.2 फीसदी रहा था। कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 6.6 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.1 फीसदी रहा था। इसी तरह ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट 14.7 फीसदी रहा है जो 2021-22 की दूसरी तिमाही में 9.6 फीसदी रहा था।

 

ये भी पढ़े: शरीर के लिए धूप है जरुरी तो जानिए सही टाइमिंग तभी शरीर में दिखेगा फर्क

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular