Saturday, July 6, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सGo First Flights Cancelled: इस तारीख तक Go First की फ्लाइट्स हुई...

India News (इंडिया न्यूज़), Go First Flights Cancelled, दिल्ली: इस समय एयरलाइंस भारी कर्ज के दबाव से गुजर रही है। जिसके बाद गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स को 30 मई 2023 तक कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल कंपनी ने बजट और परिचालन कारणों को हवाला देते हुए फ्लाइट्स को रद्द किया है। बता दे इससे पहले भी एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स को रद्द किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दे कल 26 मई को एयरलाइंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें सूचित करते हुए खेद हो रही है कि परिचालन कारणों से गो फर्स्ट की उड़ने 30 मई 2023 तक रद्द कर दी गई है। इन उड़ानों के रद्द होने के बाद हुई असुविधा के कारण लोगों से क्षमा चाहते हैं। एयरलाइंस ने आगे कहा है जल्दी सभी यात्रियों को उनका भुगतान रिफंड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एयरलाइंस ने आगे यह भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को फिर से शुरू करने का आवेदन दायर कर दिया है।

गो फर्स्ट ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब 

बता दे मंगलवार को बजट कैरियर गो फर्स्ट ने एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। एयलाइंस कंपनी ने कहा कि परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए उसके पास कोई तय समय सीमा नहीं है।

जल्द शुरू होगा परिचालन  

बता दे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइंस ने जल्द से जल्द परिचालन फिर से शुरू करने का इरादा जताया है। उड्डयन मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा​ कि अभी गो फर्स्ट की ओर से कोई तय समयसीमा नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने जल्द परिचालन शुरू करने का इरादा जताया है। कंपनी को इससे पहले डीजीसीए की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का 15 दिनों के भीतर जवाब देना था।

 

ये भी पढ़े: वॉट्सऐप में जल्द ही होने वाला नया अपडेट, यूजर्स को जल्द मिलेगी राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular