होम / जानिए क्या हैं आज सोने और चांदी के भाव

जानिए क्या हैं आज सोने और चांदी के भाव

• LAST UPDATED : February 27, 2023

Gold Silver Rate: सोने और चांदी के आज के कीमतों में गिरावट से गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा मार्केट में इन कीमतों में कमी के बाद मेटल्स की खरीदारी के बाद थोड़ी बचत होगी।

आज क्या हैं सोने के दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 87 रुपये या 0.16 फीसदी की नरमी के साथ 55345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज क्या हैं चांदी के दाम?

चांदी के दाम में आज जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कीमत करीब 600 रुपये टूटे हैं। चांदी में इस समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 592 रुपये या 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 62841 रुपये प्रति किलो के रेट देखे जा रहे हैं। इसके अलावा आज चांदी की गिरावट का आलम देखें तो ये 62550 रुपये प्रति किलो तक के निचले स्तरों पर जा चुकी थी।

देश के चार प्रमुख महानगरों में आज कैसे हैं सोने के दाम

दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये की गिरावट के साथ 56,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
मुंबईः आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये की गिरावट के साथ 56,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
कोलकाताः कोलकाता में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये गिरकर 56,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
चेन्नईः चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 100 रुपये की गिरावट के साथ 56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox