होम / सोने और चांदी के भाव में गिरावट, ऐसे मिस्ड कॉल से जान सकते हैं ताजा भाव

सोने और चांदी के भाव में गिरावट, ऐसे मिस्ड कॉल से जान सकते हैं ताजा भाव

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज़, Gold Silver Price Update : भारतीय सराफा बाजार ने आज 20 जून सोमवार को सोने और चांदी के भाव जारी कर दिये है। वहीं आपको बतादें सोने और चांदी कीमतो में गिरावट आई है। यदि अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता हैं। 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 105 रुपये सस्ता होकर 51064 पर कारोबार कर रहा है। वहीं इसी के बीच एक किलो चांदी की कीमत आज 509 रुपये कम होकर 61067 पर कारोबार कर रही है।

शुद्धता  सोमवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 51064
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 50860
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  46775
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 38298
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  29872
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  61067

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox