होम / सोने और चांदी के भावों में गिरावट, SMS से ऐसे जान सकते है रेट्स

सोने और चांदी के भावों में गिरावट, SMS से ऐसे जान सकते है रेट्स

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Gold Silver Price : भारतीय सर्राफा बजार ने आज 6 जून सोमवार को सोने-चांदी के रेट्स अपडेट कर दिये हैं । तो वहीं आपको बतादें सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई हैं । अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता हैं। सोने का भाव आज 302 की गिरावट लेकर 51167 के स्तर बना हुआ हैं जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 317 रुपए गिरकर 62471 के स्तर पर आ गई।

शुद्धता सोमवार शाम के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 51167
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 50962
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 46869
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 38375
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 29933
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 62471

 

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

यह भी पढ़े : IFFA Awards 2022 का इंतजार हुआ खत्म, बड़े सितारे लगाएंगे मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox