होम / सोने के भाव में गिरावट, चांदी में बढ़त, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

सोने के भाव में गिरावट, चांदी में बढ़त, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

• LAST UPDATED : June 15, 2022

इंडिया न्यूज़, Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार ने आज 15 जून बुधवार को सोने-चांदी के रेट्स अपडेट कर दिये हैं। तो वहीं आपको बतादें सोने के दामों में गिरावट आई है और इसके साथ चांदी के भावों में उछाल आया है । अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता हैं। सोने का भाव आज 28 की गिरावट लेकर 50619 के स्तर बना हुआ हैं जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 227 रुपए की बढ़त लेकर 60193 के स्तर पर आ गई।

शुद्धता बुधवार  के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999  50619
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  50416
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  46367
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  37964
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  29612
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  60193

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Update 29 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox