होम / Hum Do Hamare Baarah: फिल्म के पोस्टर पर उठा विवाद, मीडिया से बात करते वक्त भड़के अन्नू कपूर

Hum Do Hamare Baarah: फिल्म के पोस्टर पर उठा विवाद, मीडिया से बात करते वक्त भड़के अन्नू कपूर

• LAST UPDATED : August 7, 2022

Hum Do Hamare Baarah: भारत में दिन-ब-दिन बढ़ती आबादी एक गंभीर मुद्दा बनकर उभरा है और इसे गंभीर मसले के तौर पर भी देखा जाता है। इसे लेकर कई दशकों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मगर इन अभियानों के कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। अब तक इसकी रोकथाम को लेकर किसी तरह का कोई कानून अमल में नहीं आया है। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत आबादी के मामले में अगले साल चीन को पीछे छोड़ देगा।

पोस्टर को लेकर शुरू विवाद

हम दो हमारे बारह…देश में बढ़ती आबादी पर ही आधारित फिल्म है जिसके पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अभी हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है। जिसमें यह दर्शाया गया है कि देश की आबादी बढ़ाने में एक समुदाय विशेष का बड़ा योगदान है। इसी के साथ फिल्म के पोस्टर पर ‘जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ देगें’ जैसे वाक्य का प्रयोग भी किया गया हैं। अन्नू कपूर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि देश में तमाम बड़ी समस्याओं की जड़ तेजी से बढ़ती जनसंख्या है, जिसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा और इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ करना होगा।

अन्नू कपूर हुए उत्तेजित

फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर में एक समुदाय के लोगों को ही पेश करने के बारे में जब मीडिया ने अन्नू कपूर से सवाल पूछा तो उन्होंने उत्तेजित लहजे में कहा, “आप किताब का कवर देखकर किताब में क्या कुछ लिखा है, ये डिसाइड मत कीजिए। फिल्म को बनने दीजिए और फिर फिल्म‌ को देखिए कि इस फिल्म में हमने क्या बताने की कोशिश की है।” अन्नू कपूर ने‌ पोस्टर विवाद पर इससे ज्यादा कुछ भी बोलने से मना कर दिया। फिल्म‌ में अन्नू कपूर के अलावा मनोज जोशी और अश्विनी कलसेकर भी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्नू कपूर ने आगे कहा

अन्नू कपूर ने आगे कहा, “इस पोस्टर में ऐसा कुछ भी नहीं है और ना ही हम किसी समुदाय को टारगेट कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं‌ कि जो लोग इस फिल्म के बारे में उल्टा सोच रहे हैं जब वो इस फ़िल्म को देखेंगे तो उनको बहुत ख़ुशी होगी कि जनसंख्या वृद्धि पर इतनी अच्छी फिल्म वो भी किसी विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाए बिना बनाई गयी है।”

 

ये भी पढ़े: पाकिस्तान में है पीएम मोदी की बहन, रक्षाबंधन पर भेजी भाई को राखी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox