Friday, July 5, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सIndia Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार शुरू हो गई बढ़ोतरी, आरबीआई ने...

India Forex Reserves:

India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ये एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जनवरी 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.727 अरब डॉलर बढ़ गया है। आपको बता दे इस बढ़त के साथ यह 573.727 अरब डॉलर पर आ गया है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को दी है।

मुद्रा भंडार में आई तेजी 

आपको बता दे इससे पहले भी कई बार विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी देखी गई है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब मुद्रा भंडार में तेजी का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर हो गया था। केंद्रीय बैंक RBI के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स सप्ताह में 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर पहुंच गया है।

2021 में उच्च स्तर पर रहा 

आपको बता दे साल 2021 के अक्टूबर महीने में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के साथ उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट देखी गई थी।

जानिए सोने का भंडार 

बता दे आंकड़ों के अनुसार, देश में सोने का भंडार का 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.712 अरब डॉलर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में समीक्षाधीन सप्ताह में देश का मुद्रा भंडार 10 लाख डॉलर घटकर 5.226 अरब डॉलर पर आ गया है।

 

ये भी पढ़े: सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक है कीवी, जानिए इसे खाने के फायदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular