Indian Car: भारतीय कारों ने पाकिस्तान में बिखेरा अपना जलवा, खूब बिकती हैं ये कारें

Indian Car: भारतीय कार निर्माताओं का डंका भारत के साथ-साथ दुनिया के कई दूसरे देशों में भी बजता है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारत की कुछ कारों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इन कार को पाकिस्तान के लोग तय कीमत से अधिक पैसा देकर खरीदने को तैयार हैं। आइए जानते है कौन-सी वह कार है, जिनका पाकिस्तान में भी जलवा बना हुआ है।

ज्यादा दाम में बिकती है सेलेरियो

मारुति सुजुकी की सेलेरियो ने पाकिस्तान में अपना जलवा बिखेर रखा है। पाकिस्तान में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से सेलेरियो एक है। वहां इसे सुजुकु क्लटस के नाम से बेचा जाता है। इस कार की भारत में 5.23 लाख से लेकर 7 लाख तक कीमत है। वहीं पाकिस्तान में यह 19 लाख चार हजार पाकिस्तानी रुपये में मिलती है।

मारुति विटारा ब्रेज़ा ने पाकिस्तानी में मचाया धमाल

मारुति की कॉम्पैक्ट मारुति विटारा ब्रेज़ा का भी पाकिस्तानी की कार बाजार में धमाल मचा हुआ है। पाकिस्तान में यह केवल विटारा नाम से बेची जाती है। आपको बता दे कि कंपनी ने पाकिस्तान में इस SUV के नाम के साथ दि गेम चेंजर पंच लाइन भी दे रखा है। अगर हम इसकी कीमत की बात करें को भारत में इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर अधिकतम 13.96 लाख रुपये तक जाती है, जबकि पाकिस्तान में इसे अपना बनाने के लिए 66,00,000 पाकिस्तानी रुपये देने पड़ते हैं।

14 लाख से अधिक में बिक रही अल्टो

पाकिस्तान में मारुति सुजुकी की कारों ने भारत की तरह ही अपना बड़ा मार्केट बेस बना रखा है। इसकी सभी तरह की गाड़ियों की डिमांड वहां पर बनी रहती है। भारत में Alto के नाम से बिकने वाली कार वहां 14.75 लाख में बिकती हैं। जिसकी भारत में कीमत 3.39 लाख रुपये है। पाकिस्तान में ओमनी सुजुकी बोलन के नाम से बेची जाती है, जिसकी कीमत 11.49 लाख रुपये है। वहीं वैगन आर के लिए पाकिस्तानी नागरिक को 20.84 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं, जो भारत में महज 5.47 लाख में ही मिल जाती है।

कीमतें ज्यादा होने का कारण

भारत का एक रुपया 2.72 पाकिस्तानी रुपये के बराबर होता है। ऐसे में भारतीय कीमतों की तुलना में भारत में ये दो से चार गुना तक हो जाती है। देश की करंसियों की कीमत में ये अंतर कारों में कीमत में बड़े इजाफे की सबसे बड़ी वजह होता है।

 

ये भी पढ़े: इंडिगो विमान पर फिर आई खराबी, नौसेना की मदद से यात्रियों को निकाला गया बाहर

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago