Indigo Flight: इंडिगो विमान पर फिर आई खराबी, नौसेना की मदद से यात्रियों को निकाला गया बाहर

Indigo Flight: गोवा से मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान में खराबी आ गई। दरअसल विमान के दाहिने इंजन में गोवा हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय खराबी आ गई। इस खराबी के बाद नौसेना बचाव दल की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। आपको बता दे यह जानकारी गोवा एयरपोर्ट निदेशक ने दी है।

विमान में 187 यात्री सवार थे

रनवे पर जाने के दौरान पायलट को इंजन में खराबी की चेतावनी मिली थी और फिर पायलट आवश्यक निरीक्षण के लिए विमान को वापस ले गए। इंडिगो ने कहा कि इस घटना के बाद यात्रियों को मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट में बिठाया जाएगा। गोवा हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि मुंबई जा रहे इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में रनवे की ओर बढ़ते समय खराबी हो गई। गोवा हवाई अड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का एक हिस्सा है। गोवा से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान 6ई 6097 में 187 यात्री  सवार थे।

लगातार बढ़ते जा रहे विमानों में खराबी

आपको बता दे कि विमानों में खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन ही इंडिगो की एक फ्लाइट में धुएं का पता चलने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इंडिगो फ्लाइट 6E-2513 के कार्गो होल्ड एरिया में धुएं के कारण फ्लाइट के पायलटों ने ‘मेडे’ की कॉल दी। जिसके बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड को सुरक्षित लैंडिंग के लिए अलर्ट किया था।

इस विमान की फिर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे। इससे पहले बीती 28 जुलाई को असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान के रनवे से फिसल जाने के कुछ घंटों बाद उड़ान रद्द कर दी गई थी।  विमान में 90 से अधिक यात्री सवार थे। ये

 

ये भी पढ़े: सरकारी स्‍कूल में लगी आग, कई रूम जलकर हुए खाक

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago