Saturday, July 6, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सIsha Ambani Baby: मुकेश अंबानी बने नाना, बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां...

Isha Ambani Baby:

Isha Ambani Baby: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन चुके हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने कल 19 नंवबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। आपको बता दे जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। मीडिया स्टेटमेंट में यह जानकारी दी गई है कि ईशा और आनंद पीरामल को ट्विन्स बेबी हुए हैं और अगर बात उनके स्वास्थ्य की करें तो मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इसी के साथ बता दे कि बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा गया है।

मीडिया स्टेटमेंट में कहा 

आपको बता दे मुकेश और नीता के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की ओर से जारी संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ है।

2018 में हुई थी ईशा की शादी

बता दे साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है। जिसमें देश, बॉलिवुड और दुनियाभर की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।

Reliance Retail के डायरेक्टर हैं ईशा अंबानी
आपको बता दे ईशा अंबानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। वह इस समय Jio और Reliance Retail के डायरेक्टर बोर्ड की मेंबर भी हैं। 23 साल की उम्र से ही पिता के कारोबार में ईशा उनका साथ दे रही हैं। ईशा के पति आनंद पीरामल वर्तमान में पीरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वहीं कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड से बिजनेस की एमबीए की पढ़ाई की है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular