JNU UG Admission 2022: जेएनयू में इस दिन से शुरू हो रही पहले सेमेस्टर की क्लास, पढ़ें पूरी खबर

JNU UG Admission 2022:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्‌स के लिए पहले सेमेस्टर की क्लास जल्द ही शुरू हो सकती हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारी का कहना हैं कि अगले माह की 7 की तारीख से शुरू हो सकती है। आपको इस बात की जानकारी दे दें कि बीते बुधवार को यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को शुरू कर दिया है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा हो जाएगा वैसे ही आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। ये एडमिशन CUET 2022 के आधार पर हो रहे हैं। CUET UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर से शुरू हुए हैं और इसे 12 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा।

इस दिन आएगी पहली मेरिट लिस्ट

इस साल यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए CUET का माध्यम चुना हैं। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी 7 नवंबर को न्यूली एडमिट स्टूडेंट्स के लिए पहला सेमेस्टर शुरू करने वाला हैं। जिसके लिए 17 अक्टूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

सिर्फ 3 दिन में ब्लॉक करनी होगी सीट

इस बारे में अधिकारी ने आगे कहा कि “पहली मेरिट लिस्ट 17 अक्टूबर को घोषित की जाएगी और सभी छात्रों को अपनी सीट ब्लॉक करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। वहीं यूनिवर्सिटी दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी करेगा जिसमें छात्र 22 से 24 अक्टूबर तक अपनी सीट ब्लॉक कर सकेंगे।

वैरीफिकेशन कराने के लिए आना होगा कॉलेज

आपको बता दें कि जो छात्र अपनी सीट समय पर ब्लॉक कर देंगे उन्हें फिजिकल वैरीफिकेशन के लिए नवंबर के पहले हफ्ते में कॉलेज आना होगा।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर की कड़वी टिप्पणी, जानें क्या बोले नेता

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago