Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलLPG Price Hike: नए साल पर महंगाई का झटका! 25 रुपये मंहगा...

LPG Price Hike: आज से नए साल  की शुरुआत हो चुकी है । 2023 यानी नए साल के साथ ही आज जनता को मंहगाई का एक झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि गैस सिलेंडर के रेट 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। ये दाम कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए बढ़े हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने दामों पर मिल रहे हैं। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव बढ़ गए हैं और घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा किया जा सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम-

  • दिल्ली में 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई में 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता में 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई में 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

  • दिल्ली में 1053 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई में 5 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता में 1079 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई में 5 रुपये प्रति सिलेंडर

ये भी पढ़ें: ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, दो की मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular