Sunday, July 7, 2024
Homeबिजनेस/एजुकेशन/जॉब्सMicrosoft Layoffs: आज हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी माइक्रोसॉफ्ट

Microsoft Layoffs: देश और दुनिया में हो रही छंटनी ने कर्मचारियों के मन में डर पैदा कर दिया है। इस बीच दुनिया की नंबर 1 सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी आज यानी 18 जनवरी को छंटनी करने जा रही है। एक समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के 5 फीसदी यानी कि करीब 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने वाली है।

इन विभागों में होगी छंटनी

बता दें कि कंपनी ये छंटनी इंजीनियरिंग और मानव संसाधन विभागों में कर रही है। वहीं अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में ये छंटनी नवीनतम होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft के पास 30 जून 2022 तक 221,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे। जिनमें 122,000 कर्मचारी संयुक्त राज्य अमेरिका तथा 99,000 कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थे।

जाने क्या है छंटनी की वजह? 

समाचार एजेंसी के अनुसार, पर्सनल कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों की गिरावट के चलते कंपनी उपकरणों और विंडोज और विंडोज की बिक्री को नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद कंपनी अपने क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर को बनाए रखने के लिए दबाव में है।

ये भी पढ़े: कालिंदी कुंज-ओखला बर्ड सेंचुरी के बीच ठप हुई मेट्रो सेवा, देरी से मिल रही ट्रेन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular